लखनऊ, अगस्त 31 -- - पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री - सपा पर कटाक्ष, बोले किसी बेटी की सुरक्षा पर हुई सेंध पर कभी इन्होंने आंसू नहीं बहाए होंगे यह भी पढ़ें- मोदी के काम घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, उत्तराखंड में 1 दिन पहले शुरू होगा 'सेवा संकल्प' अभियान लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले एक माह के 'सेवा संकल्प' अभियान को केवल सेवा कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए। इसे केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली लोगों की जिंदगी की 'सक्सेस स्टोरी' को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान बनाया जाए।योजना के उद्देश्य उन्होंने कहा कि हर शक्ति केंद्र, बूथ और हर क्षेत्र में ऐसी दर्जनों कहानियां मौजूद ...