हरिद्वार, मार्च 26 -- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने मिशन-2027 के लिए अभी से कमर कसते हुए जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया है। वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के ओबीसी, किसान और अनुसूचित मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने सबको शुभकामनाएं दीं। यतीश्वरानंद ने कहा कि नई कार्यकारिणी पर मिशन-2027 में जुटने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि धामी सरकार हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान दे रही है। आयुष्मान योजना से हर व्यक्ति को पांच लाख तक निशुल्क इलाज दिलाया जा रहा है। हर वर्ग के लिए जनहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, किसान मोर्चा के जिला मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.