दरभंगा, जुलाई 28 -- दरभंगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता और मानवता के अमर संदेश को जन-जन तक पहंुचाने के लिए भाजपा ने उनके 650वें जनमोत्सव को 'सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता महापर्व' के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। आगामी 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक पूरे जिले में 'समरसता संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। जिला भाजपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित बैठक में जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव, संत संपर्क अभियान, समरसता संवाद, सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामभरोस शाह, अश्वेश्वर पासवान, नथुनी पासवा...