एटा, जुलाई 10 -- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का जिला कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाजपाईयों ने पुष्प वर्षा कर एवं नारों, जयकारों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिला भाजपा कार्यालय पर ​स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का मंत्र भाजपाइयों को दिया। सामूहिक प्रयासों से हम हर चुनौती को पार करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने ​12 जुलाई से शुरू हो रहे वृक्षारोपण अभियान में प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता से कम से कम 10-10 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, राहुल राठौर, व...