जन चौपाल में सुनी गई समस्या
चंदौली, मई 16 -- नौगढ़। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनवार में शुक्रवार को "चन्दौली प्रशासन आपके द्वार" जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह एवं ग्राम पंचायत सचिव उपेन्द्र साहनी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एक गर्भवती महिला की गोदभराई तथा एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि भविष्य में आयोजित होने वाले जन चौपाल कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाय। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं यह भी पढ़ें- सलेमपुर में आंबेडकर पार्क बनवाए जाने की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.