चंदौली, मई 29 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत देवरी कला और धनकुवारी कला स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के उद्देश्य से चंदौली प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।देवरी कला पंचायत भवन में आयोजित जन चौपाल की अध्यक्षता पंचायत सचिव अश्विनी गौतम एवं धनकुवारी कला पंचायत भवन में पंचायत सचिव संदीप प्रताप सिंह की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं संबंधित विभागों से समाधान कराने का भरोसा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी वही अधिकार...