बक्सर, जून 17 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के कृषि भवन में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर में बुधवार को काफी संख्या में लोग समस्या व शिकायतों को लेकर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन शिविर में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें सबसे अधिक राजस्व से जुड़ी दाखिल-खारिज, परिमार्जन व मापी से संबंधित समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण शिविर: 117 में से 65 मामलों का हुआ निपटारा समस्याएँ और शिकायतें इसके अलावा बिजली के पोल से नए कनेक्शन लेने, वृद्धजन व विधवा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के नए आवेदन लोगों ने दिए है। वहीं इस शिविर में कई लोगों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने भी पहुंचे थे। शिविर में लोगों की सहायता के लिए कुल 18 हेल्पडेस्क बनाए ग...