मिर्जापुर, जून 17 -- पटेहरा। विकास खंड के स्किल डेवलपमेंट हाल में मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहाकि केंद्र सरकार 140 करोड़ लोगों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण हो गए। यह भी पढ़ें- विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाईं योजनाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में जो भी काम किया है। उसकी सराहना अब विश्व में होने लगी है। सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य,शिक्षा प्रधानमंत्री आवास, फ्री राशन,आयुष्मान,उज्ज्वला,जलजीवन मिशन,किसान सम्मान निधि,सोलर आदि जैसी तमाम योजना चला कर बेहतर कार्य किया है। कोरोना में अपने देश के अलावा अन्य देशों में वैक्सीन वितरण कराना बहुत बड़ा कार्य ...