बरेली, जून 17 -- नवाबगंज/क्योलड़िया।ब्लॉक परिसर में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में मंगलवार को सांसद और विधायक ने लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने फीता काटकर किया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में जनहित की विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। भदपुरा ब्लाक में विधायक डा. एमपी आर्य और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने फीता काट कर किया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन इस दौरान एसडीएम उदित पवार, ब्...