कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत विकास खंड सभागार में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ शनिवार को किया गया। 14 से 16 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- कड़ा और सिराथू में लगा जनकल्याण मेला उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों ...