किशनगंज, जून 16 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत स्थित फुलबरिया बाजार में मंगलवार को नव निर्मित पंचायत भवन में एक भव्य पंचायत सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाल राज के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। शिविर में आम जनता की सहूलियत के लिए आवेदन, निबंधन, ई-केवाईसी, सत्यापन और लंबित मामलों के तुरंत निष्पादन की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां नोडल अधिकारी खुद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जन कल्याण शिविर: अतिक्रमण, जर्जर बांध और जल-जमाव को लेकर डीएम को ...