मैनपुरी, जून 14 -- करहल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार में जन कल्याण मेला का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव व बीडीओ रुक्मणी वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सफाई कर्मचारी व किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता अनुजेश यादव ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। पिछली सरकार में जो नहीं हुआ, वह 12 साल में भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। बीडीओ ने कहा कि जिन अनाथ बच्चों ने छह वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हैं, उनके लिए यह सरकार पढ़ाई का खर्च स्वयं वहन कर रही है। पीएम व सीएम योजना के तहत आवास हीन पात्र लोगों को आवास भी दिए गए। कार्यक्रम में शामिल किसानों को एक-एक पौधा वितरित किया...