सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए शुक्रवार को विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। बताते चलें कि लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिन्हित ग्राम-पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुडुकुम, पठानमारा, कमलपुर, खरसावां प्रखंड अंतर्गत रीडिंग, हरिभान्जा, कुचाई प्रखंड अंतर्गत तिलोपदा और पोंडाकाटा, राजनगर प्रखंड अंतर्गत ऐदल, धुरिपदा एवं राजनगर, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया, दुगनी एवं बड़ाकांकड़ा, चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल एवं रुदिया, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गौरडीह, ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत टीकर, कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह, चौडा एवं कुकड़ू पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध ...