अररिया, मार्च 8 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में शनिवार को जन औषधि दिवस एवं बिहार सरकार के सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि जन औषधि दिवस प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों को बढ़ावा देना और आम लोगों को स्वास्थ्य खर्च में राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जन औषधि की दवाइयां ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने नजदीकी जन औषधि केंद्र से दवाइयां खरीदकर बच्चों को दिखाया और जेनेरिक दवाइयों के बारे में ...