पटना, मार्च 6 -- जन औषधि दिवस पर शुक्रवार को जन औषधि संचालकों ने गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में पटना के अलावा सूबे के 240 जन औषधि संचालकों ने भाग लिया। पदयात्रा जन औषधि के प्रति जागरूकता के लिए गांधी मैदान के फ्रेजर रोड, एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान गेट संख्या-एक के पास समाप्त हुई। जन औषधि परियोजना के अधिकारी संदीप कुमार ने बताया हर साल सात मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के संचालक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जन औषधि में दवाएं बाजार मूल्य से 90 फीसदी कम मूल्य पर मिलती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...