सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। जन औषधि केंद्र पर नियमों को ताक पर रखकर मरीजों को जेनरिक दवाओं के स्थान पर महंगी प्राइवेट दवाएं बेचे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मेडिकल कालेज की गठित दो डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर इस गड़बड़ी का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान मेडिकल कालेज कैंपस में संचालित जन औषधि केंद्र के दो दुकानों पर मरीजों को महंगी दवा दी गई थी। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कालेज के प्रिंसिपल को भेज दी गई है। मेडिकल कालेज के प्रशासनिक अधिकारी डा.तपन मंडल के नेतृत्व में गठित दो टीम ने कालेज परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर एक साथ छापेमारी की। पहली टीम ने प्रशासनिक अधिकारी डा.तपन मंडल, डा.अमित गुप्ता, डा.अंकित सिंह और दूसरी टीम में डा. राहुल सिंह, डा.अनुभव मिश्रा और डा.वेदामाला की टीम ने एक साथ अलग-अलग केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.