अल्मोड़ा, जून 9 -- नवीन भट्ट, रानीखेत, संवाददाता। जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि केंद्र के बंद होने से दूर दराज के रोगी जेनेरिक दवाओं के लाभ से वंचित हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बंद केंद्र को खोलने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक पंत, जीडी करगेती, आनंद अग्रवाल आदि का कहना है कि केंद्र बंद होने के कारण लोगों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। उप जिला अस्पताल परिसर में स्थापित यह केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है। पूर्व में कई बार अस्पताल प्रशासन से इसे शुरू कराने की मांग की जा चुकी है। कहा कि औषधि केंद्र मध्यम और गरीब परिवार के मरीजों के लिए लाभदायक था। कम दामों पर यहां गुणवत्तायुक्त दवाइयां मिल जाती हैं। चिलियानौला पर्वतीय वृद्धजन कल्याण समिति के अध्...