आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर अब जिले के प्रत्येक ब्लाक में पशु औषधि केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों पर पशुपालकों को अपने पालतू मवेशियों के लिए आधी से भी कम कीमत पर दवाएं मिलेंगी। पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिले की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खेती और पशुपालन पर आधारित है। अधिकांश किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं। कोई दूध के कारोबार से जुड़ा है तो कोई उन्नत नस्ल के पशु पालकर अपनी आमदनी बढ़ा रहा है। ऐसे में पशुओं का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। पालतू पशुओं के बीमार होने पर उनके इलाज के लिए पशुपालकों को परेशान होना पड़ता है। पशुओं के इलाज में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। जिससे पशुपालक परेशान रहते हैं। अब शासन ने पशुपालकों को सस्ते दर पर दवाएं उपलब्ध कर...