औरंगाबाद, जनवरी 29 -- दाउदनगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गठित जन आरोग्य समिति के प्रभावी और बेहतर संचालन को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यतींद्र प्रसाद ने की।सीथ्री के समन्वयक ब्रज किशोर मंडल ने जन आरोग्य समिति के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन आरोग्य समिति का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एक सशक्त संस्थागत तंत्र के रूप में विकसित करना है, ताकि संस्थान की आधारभूत संरचना मजबूत हो, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार आए और सेवा प्रदाताओं की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। मौके पर डा. नेहा कुमारी, लेखापाल सुनील कुमार, बीसीएम अमृता कुमारी, बेलवां पंचायत समिति विनोद कुमार, शमशेरन...