सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र/खलियारी, हिंदुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगह मिला कर कुल 85 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 32 मरीजों की जांच कर चिकित्सक डा.जेपी के माध्यम से दवा वितरित की गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 53 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 48 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से सम्बंधित मरीजों का इलाज किया गया है। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 2841...