सिद्धार्थ, मार्च 2 -- बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक चले मेले में 109 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। डॉ. एससी शर्मा ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेले में सर्वाधिक संख्या सर्दी, खांसी और सामान्य बुखार से पीड़ित लोगों की रही। इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...