पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- जहानाबाद। जन आरोग्य मेले में पहुंची शासन की टीम ने लोगों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का सत्यापन किया। कई बिंदुओं पर जांच की और मरीजों से भी बातचीत की। टीम ने पिछले दिनों बीसपुर और पूरनपुर में भी निरीक्षण किया था। अब टीम सदर क्षेत्र में आई और यहां गहनता से निरीक्षण किया। शासन से नामित टीम में सीतापुर जिले से डॉ. सीमा और जुबेर के द्वारा ब्लॉक ललौरीखेड़ा के अंतर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चेक किया गया। यहां पर हेल्थ वेलनेस सेंटर, एएनएम स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सरकार द्वारा प्रदत्त चेकलिस्ट के अनुसार मिली सुविधाओं के आंकलन के लिए निरीक्षण किया गया। साथ ही उप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुक...