कानपुर, मई 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के 253वां आयोजन एक शहरी व 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेले में गर्मी व उमस के चलते बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। आरोग्य मेले में रविवार को एक हजार आठ सौ उनसठ मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें 845 पुरुष, 780 महिला व 234 बच्चे शामिल रहे, जबकि स्वास्थ्य महकमे के निरीक्षण में एक भी कर्मी नदारद नहीं रहा। गर्मी व उमस का सितम इन दिनों जारी है। क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप के चलते अधिकांश मरीज बुखार के आ रहे हैं। प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाने पर उनकी जांच में मलेरिया, टाइफाइड के मरीज निकल रहे हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों की जांच में एक भी रोगी मलेरिया व डेंगू के नहीं मिल रहे हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में अधिक संख्या में मरीजों की संख्...