बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। तपिश व गर्मी बढ़ने से लू, बुखार व त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। गर्भवती महिलाओं ने भी जांच कराई और टीके लगवाए। आरोग्य मेलों में लापरवाही भी देखने को मिली। डाक्टर गायब रहे तो कहीं मरीजों संख्या काफी कम रही। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने रविवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों की हड़तल की। मरीजों ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। अस्पतालों में कहीं वाटर कूलर खराब होने से मरीज पानी को लेकर भटकते रहे तो कहीं बिना जांच के ही मरीजों को चलता कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज धूप से बढ़े खांसी-जुकाम और त्वचा रोगी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरार: एलर्जी से पीड़ित मरीजों ने कराया इलाजख...