इटावा औरैया, जून 14 -- भरथना। ब्लाक परिसर में रविवार को शासन के निर्देशानुसार जन आरोग्य एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। शिविर में श्रम विभाग की ओर से विशेष रूप से श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 12 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह ने श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि विभाग की प्रमुख योजनाओं में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मातृत्व लाभ योजना, विवाह सहायता योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों और उनक...