देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को नगरपालिका हॉल में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया गया।मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान मिला है, वह आज तक किसी दल में नहीं मिला था। विपक्ष द्वारा महिलाओं को बार-बार अपमानित किया जा रहा है। महिला विधेयक को सदन में गिराकर विपक्ष महिलाओं की नजर में गिर गया है। आज महिलाएं धीरे-धीरे सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था, जब भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आंदोलन शुरू किया गया।आयोग यह भी पढ़ें- जन आक्रोश मार्च निकाल महिला आरक्षण पर कांग्रेस को कोसा की सदस्य सीमा देवी ने कहा कि विपक्...