गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल ने मंगलवार को आमघाट स्थित गांधी पार्क में जन आक्रोश मार्च रैली निकाली। इसके साथ ही विपक्ष का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के रवैये के प्रति अपना आक्रोश जताया। काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी प्रदान करना है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध विपक्ष द्वारा करना नारी...