जन आक्रोश मार्च से जनता की समस्याओं को उठाएंगे : सुदेश
रांची, जून 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में बुधवार को केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस सह जन आक्रोश मार्च की तैयारियों की समीक्षा करना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय करना था। बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्थापना दिवस सह जन आक्रोश मार्च के माध्यम से जनता की समस्याओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.