मऊ, मई 1 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज बाजार में शुक्रवार को भाजपा की ओर से जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। पदयात्रा की शुरुआत कोपागंज बाजार स्थित गौरीशंकर मंदिर से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कसारा मोड़ के रास्ते भातकोल मोड़ पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने समाज में जागरूकता का संदेश दिया और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास अधूरा है। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.