प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चलाए जा रहे गुरुदेव श्रीराम आचार्य, गुरुमाता भगवती देवी के संरक्षण में जन्म शताब्दी समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है। उसी क्रम में शुक्रवार को वसंत पंचमी के मौके पर गायत्री विद्या मंदिर करीम नगर में परिव्राजक पं. राजेन्द्र पाण्डेय शांति कुंज से प्रकाशित अखंड ज्योति, शांति कुंज हरिद्धार में स्थापित अखंड दीपक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मां सरस्वती का पूजन कराने के साथ ही सामूहिक रूप से मौजूद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाली। इस मौके पर प्रज्ञानंद पाण्डेय, शिक्षिका सलोनी पाण्डेय, आराधना पाण्डेय, मनन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.