मेरठ, अप्रैल 10 -- नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही काउंटर पर पहुंचे आवेदक घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर शुरू न होने के कारण कोई भी आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। स्थिति यह रही कि विभाग के काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग निराश होकर लौटते नजर आए। लोगों का कहना है कि प्रमाण पत्र न बन पाने से उनके जरूरी काम अटक गए हैं। स्कूल एडमिशन में जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है। नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में हर दिन किसी न किसी कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम को समस्या से अवगत करा दिया गया है और सर्वर को ...