फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को आनलाइन कराने की प्रक्रिया में शासन स्तर पर किए गए बदलाव का असर अब जनपद में भी दिखाई देने लगा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्ष 2015 से पहले जारी मैन्युअल जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को आनलाइन कराने के लिए पहले की तुलना में अधिक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इससे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को अतिरिक्त समय और भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। अब तक नगर पालिका परिषद और जिले की नगर पंचायतों में मैन्युअल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर उन्हें सीधे आनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाता था, जिससे आवेदकों को कम समय में प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाते थे। लेकिन नई व्यवस्था के तहत मैन्युअल प्रमाण पत्रों को आनलाइन करने से पहले संबंधित आवेदन नगर निकाय से सीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा। व...