सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम सहारनपुर ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में बढ़ती भीड़ को कम करने और आमजन की सुविधा के लिए निगम प्रांगण में एक नई विंडो की व्यवस्था की है। अब आवेदकों को विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वे इसी विंडो पर आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही आवेदन की स्थिति जानने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया गया है। कैमरों के माध्यम से जन्म-मृत्यु विभाग की निगरानी के लिए विभाग को आईसीसीसी से जोड़ा जा रहा है। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार एवं अपर नगरायुक्त मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आवेदन जमा करने में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए नगरायुक्त के निर्देश पर निगम परिसर में नई विंडो खोली गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए रोस्टर के अ...