बलरामपुर, अप्रैल 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में हो रही देरी और लंबित आवेदनों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को सदर एसडीएम हेमंत गुप्त ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। एसडीएम ने बताया कि हर्रैया, बलरामपुर ब्लॉक व नगर पालिका को मिलाकर करीब 350 आवेदन लंबित हैं। एसडीएम ने सचिवों की ओर से भेजी गई रिपोर्टों पर असंतोष जताते हुए कहा कि अधिकांश मामलों में शासन से जारी दिशा-निर्देशों का सही ढंग पालन नहीं किया गया है, जिसके चलते प्रमाण-पत्र जारी करने में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदक को जन्मतिथि के प्रमाण स्वरूप हाईस्कूल अंकप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.