आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजित ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया।सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों दिनों में कुल 90 ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रदेश में संचालित सीआरएस प्रणाली, अधिनियम एवं नियमों का अनुपालन, पंजीकरण प्रक्रिया, जन्म एवं मृत्यु के समयबद्ध पंजीकरण, विलंबित पंजीकरण (धारा 13), नवजात शिशु के नाम का पंजीकरण आदि के बारे में जानकारी दी गई। स्लाइड पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। अपर शोध अधिकारी अंबरीश चंद शिवम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म एवं मृत्यु ...