देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जीवनांक (जन्म-मृत्यु) पंजीकरण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाना, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा अभिलेखों की शुद्धता में सुधार लाना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों को बताया गया कि जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है, जिससे नागरिकों को पहचान से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ तथा सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्राप्त होती हैं। पंजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी...