गोड्डा, जनवरी 24 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में जन्म एवं मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक ने किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जन्म-मृत्यु निबंधन से जुड़े नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि जिन बच्चों का जन्म अस्पताल में नहीं हुआ है, उनका जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल द्वारा निर्गत नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय के माध्यम से बनाया जाएगा। वहीं जिस क्षेत्र में बच्चे का जन्म हुआ है, उस पंचायत के पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति सात वर्षों से अधिक समय से गुमशुदा है, तो निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.