गोरखपुर, अप्रैल 18 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गोपालपुर गांव में जन्म प्रमाण पत्र में उम्र कम कराने के प्रयास को लेकर ग्राम पंचायत सचिव प्रतिभा सिंह से अभद्रता का मामला सामने आया है। सचिव के अनुसार, बिना वैध साक्ष्य के जन्मतिथि संशोधन का आवेदन निरस्त करने पर आवेदक के भाई ने फोन पर गाली-गलौज की। 17 अप्रैल को पंचायत भवन पहुंचकर उसने धमकी देते हुए बदसलूकी की और मारपीट की बात कही। आहत सचिव ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। बीडीओ श्यामलाल ने जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बर्थ सर्टिफिकेट तब तक मान्य जब तक रद्द न हो, जवाहर नवोदय विद्यालय दाखिला मामले में कोर्ट का फैसला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.