बागपत, मार्च 25 -- बागपत। जन्म प्रमाण पत्र में फर्जीवाडा सामने आया है। खेकड़ा क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव निवासी रॉकी शर्मा का आरोप है कि उसने अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र चार साल पहले एक आशा के माध्यम से बनवाया था। अब बेटे के जन्म प्रमाण पत्र की किसी कार्य में जरूर पड़ी तो वो पोर्टल पर दर्ज नहीं मिला है। सीएमओ कार्यालय जाकर जांच कराई गई तो वहां भी इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने सीएमओ से शिकायत करते हुए कहा कि ऐसे अन्य भी प्रकरण सामने हो सकते है। इसकी जांच कराई जाए। आरोप लगाया कि गांव की आशा ने उससे 11 सौ रुपये लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.