कोडरमा, अप्रैल 3 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव के बाद गुरुवार को डोमचांच नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सबसे अहम फैसला होल्डिंग टैक्स कम करने को लेकर लिया गया। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि सर्किल रेट में कमी और क्षेत्र के इको-सेंसिटिव जोन में होने के कारण उद्योग-धंधों की सीमित संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त को आवेदन देकर सर्किल रेट कम करने की मांग की जाएगी, ताकि होल्डिंग टैक्स में राहत मिल सके। बैठक में डोमचांच हाट बाजार की बंदोबस्ती के लिए टेंडर राशि कम कर पुनः टेंडर प्रक्रिया कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर में 20 हाई मास्ट लाइट लगाने, चापाकलों की मरम्मत स्थानीय मिस्त्रियों से कराने और सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय निर्माण का भी प्रस्ताव पा...