देवघर, मार्च 21 -- देवघर। देवघर नगर निगम वासियों को अपने बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत कराने के लिए महीनों तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इस कारण बच्चों का समय पर विद्यालयों में नामांकन नहीं हो पाता है। जन्म प्रमाण-पत्र के अभाव में बच्चे नामांकन कराने से वंचित हो जाते हैं और बच्चे का भविष्य बर्बाद हो जाता है। जन्म प्रमाण-पत्र के लिए देवघर नगर निगम कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा निर्गत शपथ-पत्र को ही मान्यता देता है, नोटरी पब्लिक द्वारा निर्गत शपथ-पत्र को नहीं मानता है, जो गलत है। उक्त बातें देवघर के वरिष्ठ नागरिक मुन्नू खवाड़े ने विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंने आवेदन देकर नगर निगम के महापौर और उप महापौर से मांग की है कि इस जटिल प्रक्रिया को बदलकर नोटरी पब्लिक द्वारा जारी शपथ-पत्र को ही मान्यता दी जाए। अदालतों में नोटरी पब्लिक का...