जन्म प्रमाण पत्र और आधार के बगैर भी मिलेगा स्कूलों में प्रवेश
बागपत, जुलाई 9 -- बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। शासन की ओर से निर्देश दिए कि ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित न किया जाए जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड न हों। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। विद्यालयों में नामांकन अधिक से अधिक हो सकें इसके संबंध में शासन की ओर से दिशा निर्देश दिए गए। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से पुन: विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि अध्यापकों द्वारा किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार पहचान संबंधी दस्तावेजों के आभाव में प्रवेश से वंचित न किया जाए। यह भी पढ़ें- जन्म प्रमाण पत्र व आधार के अभाव में प्रवेश न करें वंचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.