लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नए शिक्षण सत्र में प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बिना जन्म प्रमाणपत्र व आधार के भी दाखिला होगा। मुख्य सचिव एस पी गोयल ने गुरुवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर ये निर्देश दिए हैं। पहली अप्रैल से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान के पहले चरण से पूर्व बच्चों को स्कूलों में दाखिला देने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया कि अध्यापकों की ओर से किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। साथ ही बच्चों के सम्बन्ध में अभिभावक द्वारा दी गई सूचनाएं स्कूलों में दाखिले के लिए मान्य होगा। सर्कुलर में कहा गया है कि 'स्कूल चलो अभियान का संचालन प्रथम चरण में शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण...