सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में कथित अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर क्षेत्र निवासी सद्दाम राइन ने आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में वसूली सिपाही द्वारा अवैध राशि की मांग की गई। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता और संबंधित कर्मी को तलब कर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु करने का निर्देश दिया गया है। अपर समाहर्ता को विभागीय जांच का दायित्व सौंपते हुए नगर निगम से जुड़े ऐसे सभी मामलों की सघन जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जहां डीएम ने स्पष्ट किया है कि जन्म प्रमाण पत्र समेत किसी भी...