अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र में अब जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड के अभाव में किसी भी बच्चे को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में अभिभावकों द्वारा दी गई जानकारी को ही प्रवेश के लिए मान्य माना जाएगा। एक अप्रैल से जनपद में स्कूल चलो अभियान का आगाज किया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में चलेगा-पहला चरण 1 से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और कक्षा से कक्षा में बच्चों की निरंतरता बनाए रखना है। तीन वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी-बाल वाटिका में, छह वर्ष के बच्चों का कक्षा एक और 7 से 14 वर्ष तक के सभी ड्रॉपआउट व स्कूल से बाहर बच्चों का दोबारा नामांकन कराया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.