रिषिकेष, मई 24 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को विधायक प्रेमचंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर विधायक के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की और पौधरोपण भी किया। रविवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जन्मदिन पर पूरे दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल उनके आवास पर ही शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का बधाई देने हेतु ताँता लगा रहा। इसके उपरांत विधायक प्रेमचंद ने वीरभद्र मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात कुष्ठ आश्रम में पौधारोपण एवं जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- जन्म दिन पर भाजपाईयों ने विधायक के दीर्घायु की कामना की ट्रांजिट कैंप में श...