सीवान, जून 19 -- ​पचरुखी। सराय थाने की पुलिस ने बुधवार को परीक्षा केंद्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पटना के बाला बिगहा निवासी सियाराम कुमार है। उस पर अपनी जन्म तिथि में हेरफेर कर दो बार परीक्षा में शामिल होने का आरोप है। ​थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि परीक्षा केंद्र प्रबंधन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद, गुरुवार को आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी सियाराम कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर दुबारा परीक्षा देने का केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...