बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- जन्म-जन्म का साथ निभा गये बुजुर्ग दंपती 5 घंटे के अंतराल पर पति-पत्नी का हुआ निधन बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के बभनियावां गांव निवासी बुजुर्ग दंपती जन्म-जन्म का साथ निभा गये। महज पांच घंटे के अंदर पति-पत्नी का निधन हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। महाबोधि कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक 71 वर्षीय अंबा महतो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। रविवार की रात लगभग करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घर में कोहराम मचा ही था कि पति के वियोग में उनकी 70 वर्षीया पत्नी अमिरकी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी और रात के दो बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.