गौरीगंज, अगस्त 1 -- गौरीगंज। संवाददाता जिला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एसएनसीयू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व तथा इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. लइकुज्जमा ने माताओं को बताया कि शिशु के जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना बेहद आवश्यक है। साथ ही जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए। इस दौरान शहद, घुट्टी या अन्य कोई आहार नहीं देना चाहिए। साथ की बताया कि छह माह बाद शिशु को पूरक आहार शुरू किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- स्तनपान सप्ताह में नवजात देखभाल का प्रशिक्षण वहीं दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। मां का दूध शिशु को संपूर्ण पोषण प्रदान करने के साथ संक्रमण से सुरक्षा भी देता है। इसके ...