मुजफ्फर नगर, मई 3 -- मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी स्थित श्री शुकदेव आश्रम परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध संत मोरारी बापू ने कहा कि जन्म कहीं भी हो मनुष्य कर्म से महान बनता है। उन्होंने कथा के प्रथम दिन भगवान शुकदेव की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुकदेव शब्द में शुक यानी तोता नामक पक्षी जुड़ा है, पक्षी विचरण करते हैं। साधु भी विचरण करते हैं। रामायण में अनेक स्थानों पर तुलसीदास ने पक्षियों का विशेष वर्णन किया है। संत मोरारी बापू शुक्रताल में छठी बार कथा कर रहे हैं। पतित पावनी गंगा तट पर शुकदेव मुनि की तपोस्थली पर कथा करने का उन्हें गौरव प्राप्त हो रहा है। संत मोरारी बापू ने कहा कि शुकदेव भगवान में अनेक गुण विद्यमान है। सूर्य जैसा तेजस्वी, जल जैसा तरल, आकाश जैसा व्यापक पर्वत जैसा अटल धरती जैसा सहनशील चरित्र...